Wednesday, September 28, 2022

Wazood

 लोगों  की इस भीड़ में खोया सा रहता हूँ 

फिर भी में अक्सर तनहा तनहा रहता हूँ 

दुनियादारी क्या चीज़ है मुझे समझ नहीं आती 

मेरी ये आवारगी मुझ को मुझ से है मिलाती 

तुम मुझे प्यार करो या हिकारत करो मुझसे 

मेरे वजूद ने मुझे अपने पर ऐतबार सिखाया है 

    

Monday, March 28, 2022

 उसने कुछ कहना चाहा 

पर उससे कुछ कहा न गया 

शब्द खामोश थे और 

आँखें बोल रही थीं 

अनकही सी प्यास 

आँखों से बह रही थी 

परछाई से परछाई 

अलविदा कह रही थी 

फिर कब और कहाँ ?

स्मृतियों की वेदना 

जीवन यही है।।।। 


Saturday, March 26, 2022

Namak

 एक वो दौर था 

जब हवाओं में  आवारगी के झोंके 

आ कर गले लगते थे 

फूलों के रंग गलों के गुलाल हुआ करते थे 

तारों को एक टक निहारा करते थे 

आयने में किसी और को  पाया करते थे 

छत की मुंडेर पर पतंग उड़ाते वक़्त 

किसी की मुस्कराहट को निहारा करते थे 

बारिश की बूंदो की अठखेलियां तन और मन 

दोनों को झकझोर दिया करती थीं 

एग्जाम के दिनों में भी 

कॉमिक्स का लुत्फ़ उठाया करते थे 

परांठे और अचार को 

इंटरवेल से पहले ही खाया करते थे 

आम के बगीचे से कच्चे आम तोड़कर 

नमक लगा कर खाया करते थे 

ये वो दौर था जब नमक से परहेज नहीं होता था 

नमक ज़िन्दगी का हिस्सा होता था 

या यूँ कहें ज़िन्दगी नमकीन होती थी 

ज़िन्दगी का नमक इश्क़ होता है 

जीवन की आप धापी में 

ये नमक कम हो रहा है 

या कहीं खो रहा है 

इसी से जिंदगी में स्वाद आता है 

इस इंटरनेट के दौर में 

इस स्वाद को बरक़रार रखना है।  


Sunday, August 29, 2021

yuddh


 



सबको लड़ना पड़ता है 

अपना अपना युद्ध 

कभी कौरवों के विरूद्ध 

कभी पांडवों के विरूद्ध 

जीवन कुरुक्षेत्र है 

कर्म ही धर्मक्षेत्र है 

अपना धर्म जान लो 

कर्म को पहचान लो 

उठा लो गांडीव यदि 

तुम्हारे अधर्म हो विरूद्ध 

सबको लड़ना पड़ता है 

अपना अपना युद्ध 


मृत्यु  से भय कैसा 

मृत्यु  जब अंत नहीं 

मृत्यु  बस पड़ाव है 

यात्रा अनंत है 

कुरुक्षेत्र बदलते  रहेंगे 

युद्ध यूहीं चलते रहेंगे 

अपना धर्म बचाने को 

अधर्म को मिटाने को 

यूहीं मिटते जाना है 

जीवन के कुरुक्षेत्र में 

बस कर्म कीए जाना है 

कर्म योगी बन जाना है 

छोड़ दे सब माया तू 

जीवन संघर्ष 

से डर कैसा--

जीवन संघर्ष 

से डर कैसा----

-- अजीत सिंह चौहान 



Saturday, July 17, 2021

Choti Batein

 छोटी बातें 

शायद उतनी भी छोटी नहीं होतीं 

ये जीवन में ठहराव लाती हैं 

छोटी बातें 

समय को महसूस करना जानती हैं 

न हारने का डर 

न जीतने की ख़ुशी 

बस जीने का अनुभव  कराती हैं 

जीवन भी तो 

छोटी छोटी बातों का गुलदस्ता है 

हमारा व्यक्तित्त्व  क्या है ?

इन छोटी छोटी बातों की किताब 

किसी बड़ी बात के लिए 

जीवन की छोटी छोटी बातों को 

छोटा कभी न होने देना 

- अजीत सिंह चौहान 

Muskan

 


Wazood

 लोगों  की इस भीड़ में खोया सा रहता हूँ  फिर भी में अक्सर तनहा तनहा रहता हूँ  दुनियादारी क्या चीज़ है मुझे समझ नहीं आती  मेरी ये आवारगी मुझ को...